Breaking NewsGohanaSocial

हरियाणा के शहरों में 400 तो गांवों में 2000 पर एक सफाई कर्मचारी – शर्मा

गोहाना :-31 अक्तूबर : हरियाणा के शहरों में जहां 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी है, वहीं गांवों में 1500 से 2000 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी है। मंगलवार को यह खुलासा सीटू के नेता आनंद शर्मा ने किया। आनंद शर्मा 10 अक्तूबर से मुंडलाना खंड कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। धरने की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के इकाई अध्यक्ष सतबीर सिंह ने की तथा संचालन प्रदीप कुमार ने किया ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

धरने पर सर्व कर्मचारी संघ की गोहाना इकाई के सचिव सुरेश यादव भी पहुंचे। सीटू के नेता आनंद शर्मा ने कहा कि वाल्मीकि जयंती पर सी. एम. मनोहर लाल खट्टर ने
सफाई कर्मचारियों के वेतन में जो एक हजार रुपए की वृद्धि की घोषणा की है, वह इन कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक है। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, एक्स-ग्रेशिया की पुरानी नीति बहाल करने, समान काम के लिए समान वेतन की मांग की।

सर्व कर्मचारी संघ के इकाई सचिव सुरेश यादव ने कहा कि 3 नवंबर को पुरानी पेंशन नीति की बहाली के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में देश भर के लाखों कर्मचारी पहुंचेंगे। इस अवसर पर जोगेंद्र, राजेश, कृष्ण, राजेंद्र, सतवंती, राजबाला, सुदेश, निर्मला, प्रमिला आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button