हरियाणा ने प्रत्येक क्षेत्र में किया सर्वांगीण विकास :महेंद्र सिंह मलिक
गोहाना :-31 अक्तूबर : गोहाना-सोनीपत मार्ग पर स्थित शेर सिंह पब्लिक स्कूल के एम. डी. महेंद्र सिंह मलिक ने मंगलवार को कहा कि अपने स्वतंत्र गठन के 57 वर्ष में
हरियाणा ने प्रत्येक क्षेत्र में सर्वांगीण विकास किया। प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
महेंद्र सिंह मलिक हरियाणा दिवस की पूर्व सन्ध्या पर स्कूल में उत्सव का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ कर स्कूल के प्रिंसिपल जयवीर रूहिल ने की। छात्राओं ने मेरा दामण सिमां दे, एंडी म्हारा हरियाणा, देशां में देश जैसे गीतों पर नृत्य से मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने कबड्डी के खेल पर समूह नृत्य से लुभाया। एम. डी. मलिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 1 नवंबर 1966 को अलग प्रदेश बनने के बाद से हरियाणा शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, खेल और उद्योग के क्षेत्र में लगातार उन्नति कर रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल जयवीर रूहिल ने हरियाणा को हरि की भूमि की संज्ञा दी।



