Breaking NewsGohanaSocial

हरियाणा के पंजाबी संगठन हुए एकजुट, बोधराज सीकरी बने अध्यक्ष

गोहाना :-30 अक्तूबर : प्रदेश के पंजाबियों को एकजुट करने की लंबे समय से चल रही कोशिशें आखिर सफल हो गई। हरियाणा के तमाम पंजाबी संगठन और संस्थाएं एक मंच पर आने के लिए तैयार हो गई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बोध राज सीकरी को सौंपी गई । नया संगठन 1 जनवरी 2024 से काम करने लगेगा।

प्रदेश की पंजाबी अरोड़ा और खत्री सभाओं की पहले सब जिलों की अलग-अलग बैठकों को किया गया। उसके बाद राज्य स्तर पर समस्त पंजाबी संगठनों को एक साथ आहूत किया गया। इस बैठक में सहमति बनी कि पंजाबियों के हितों की रक्षा तभी संभव हो पाएगी जब सब पंजाबी संगठन एक मंच पर आएंगे। इस पर संगठनों ने नए संयुक्त संगठन के गठन को हरी झंडी दिखा दी। इस संगठन के संस्थापक अध्यक्ष बोधराज सीकरी होंगे। उन्हें कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी दिया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बोधराज सीकरी ने कहा कि पंजाबियत, इंसानियत और रूहानियत एक ही शब्द के तीन पर्यायवाची हैं। हम केवल देना जानते हैं, लेना नहीं । त्याग की परम्परा हम अपने महान पूर्वजों से विरासत में मिली है। हमारे लिए सर्वोपरि राष्ट्रहित है। इस अवसर पर डॉ. सुरेश सेतिया, सुमित कक्कड़, वेद प्रकाश मेहता, महेश तरीका, रवींद्र ढल्ल, श्याम सुंदर चावला आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button