Breaking NewsCrimeHaryanaSocial

यमुनानगर पुलिस की होटलों पर रेड : होटलों में युवतियों को भेज कराते थे देह व्यापार, महिला व युवक गिरफ्तार

दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती ने 12 अक्टूबर को सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नौकरी की तलाश में थी। लगभग छह माह पहले उसकी मुलाकात राजकुमार के साथ हुई। राजकुमार उसे नौकरी दिलवाने के बहाने यमुनानगर लेकर आ गया।

युमनानगर:- यमुनानगर में देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने नहर कॉलोनी की 38 वर्षीय अंजलि व लक्ष्मी गार्डन निवासी 22 वर्षीय शमशेर सिंह उर्फ दीप को गिरफ्तार किया है। डीएसपी जगाधरी अभिलक्ष जोशी के नेतृत्व में सेक्टर-17 व महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने अंजलि को दो दिन व दीप को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

दोनों आरोपी लड़कियों को देह व्यापार के लिए होटलों में भेजते थे। जिन युवतियों को इस धंधे में धकेला जाता था उन्हें नौकरी व अच्छा पैसा कमाने का झांसा दिया जाता था। एक माह में युवतियों से 60 से 70 बार देह व्यापार कराया जाता था। इसके बदले में उनसे 45 हजार रुपये का अनुबंध किया जाता था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंजलि को गिरफ्तार किया तो उसने पूछताछ में कई दलालों के नाम पुलिस को बताए। इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने पंडित अपार्टमेंट फ्लैट में रेड की। जहां से आरोपी शमसेर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पंजाब व राजस्थान से लाई गई दो युवतियों को भी बरामद किया गया। कोर्ट में दोनों ने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि अंजलि व दीप उनसे गलत काम कराते थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नौकरी दिलाने के नाम पर किया जाता था दुष्कर्म:
दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती ने 12 अक्टूबर को सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नौकरी की तलाश में थी। लगभग छह माह पहले उसकी मुलाकात राजकुमार के साथ हुई। राजकुमार उसे नौकरी दिलवाने के बहाने यमुनानगर लेकर आ गया। यहां आरोपी ने उसे नहर काॅलोनी निवासी अंजली, उसके पति विक्की व मुस्कान के पास छोड़ दिया। आरोप है कि विक्की ने उसे नौकरी दिलवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब उसने इस बारे अंजली व मुस्कान को बताया तो उन्होंने भी विक्की का ही साथ दिया। बाद में पता लगा कि यह गिरोह है और वेश्यावृत्ति का धंधा करता है। एक दिन वह किसी तरह से आरोपियों से बचकर निकली। फिलहाल वह शहर में एक किराये के मकान में रह रही है।

जिसका नाम आएगा उसे गिरफ्तार करेंगे
महिला थाना प्रभारी दीपिका ने बताया कि एसपी गंगा राम पूनिया के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। देह व्यापार की गंदगी को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। इसके लिए पुलिस दलालों तक पहुंचेगी। उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा। जिन होटलों में गलत कार्य हो रहे थे। उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button