भगवान वाल्मीकि सदैव पूजनीय और अनुकरणीय रहेंगे : रत्तेवाल
गोहाना :- 28 अक्तूबर : शनिवार भगवान वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव पर अनुसूचित जातियों और पिछड़ी जातियों के प्रतिनिधियों ने वाल्मीकि आश्रम में पुष्पांजलि से श्रद्धांजलि दी वयोवृद्ध राम दिया रत्तेवाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि सदैव पूजनीय और अनुकरणीय रहेंगे।
यह कार्यक्रम अनुसूचित एवं पिछड़ा समाज महासभा के तत्वावधान में हुआ। संयोजन महासभा के अध्यक्ष धूला राम और आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने किया। प्रो. शमशेर भंडेरी, सुभाष भट्टी, मोनू सैन, सोमपाल सैन और शेर सिंह बेडवाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की जीवनी को नर्सरी से यूनिवर्सिटी स्तर की प्रत्येक क्लास में पढ़ाया जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा मिल सके।
डॉ. रमेश कश्यप, कृष्ण सैनी, जग महेंद्र सैन, राम भगत फौजी, राजेश कुमार, पंकज विरोधिया और नीतेश विरोधिया ने कहा कि भगवान वाल्मीकि युग-युगांतर से मानव समाज का पथ प्रदर्शन करते आ रहे हैं। भगवान वाल्मीकि ने रामायण के रूप में मानवता को अनुपम उपहार भेंट किया।



