पानीपत शहर की 15 साल की नाबालिग लड़की को शादी की नियत से भगा ले गया पडोसी युवक ; पिता ने उसकी बेटी के साथ आरोपी द्वारा रेप करने की भी आशंका जताई
पानीपत :- हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी से 15 साल की नाबालिग लड़की को एक पड़ोसी युवक भगा ले गया। दरअसल, लड़की रात को घर पर परिवार संग सोई थी। आधी रात को परिजनों की गहरी नींद का फायदा उठा कर युवक और किशोरी फरार हो गए। पिता ने उसकी बेटी के साथ आरोपी द्वारा रेप करने की भी आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बहला-फुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है।
जांच-पड़ताल में आरोपी का नाम आया सामने
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में एक पिता ने बताया कि वह थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का रहने वाला है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार पाल रहा है। वह 5 बच्चों का पिता है। सबसे बड़ी बेटी 15 साल की है। जिसे कॉलोनी का ही रहने वाला कर्ण नाम का युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया है।
व्यक्ति ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी को 18 अक्टूबर की रात को शादी की नीयत से बहला-फुसला कर ले गया था। जिसका पता परिवार को 19 अक्टूबर की सुबह उठने पर लगा। हालांकि परिवार ने बेटी को अनेक जगहों पर ढुंढा, लेकिन उसका कही कोई भेद नहीं लगा। जिसके बाद जांच-पड़ताल में सामने आया कि बेटी को कर्ण भगा ले गया है। पिता ने बेटी के साथ रेप किए जाने की भी आशंका जताई है।