Breaking NewsCrimePanipat

समालखा कस्बे के मछरौली में महिला ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या ; ढाई साल पहले हुई थी लव मैरिज, शादी के बाद महिला के परिजनों ने नाता तोड़ा ; बातचीत बंद होने से परेशान थी

समालखा :- पानीपत जिले के समालखा कस्बे के मछरौली गांव में एक महिला ने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की ढाई साल पहले शादी हुई थी और वह डेढ़ साल के बेटे की मां थी। शादी के बाद से महिला के परिजनों ने उससे नाता तोड़ लिया था। संभावना है कि वह परिवार से नाता टूटने के बाद से ही परेशान थी। फिलहाल सुसाइड करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

महिला के जेठ सतनाम रूहल ने बताया कि वह गांव मछरौली का रहने वाला है। उसका छोटा भाई कृष्ण कुमार है। जिसने करीब ढाई साल पहले रिया (23) के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद से दंपती को डेढ़ साल का बेटा योगित है। कृष्ण ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। दोनों के बीच कोई विवाद भी नहीं था।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

24 अक्टूबर को कृष्ण अपने काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी रिया ने भी दिनभर घर का काम किया। दोपहर बाद से रिया अपने कमरे से नीचे नहीं आई। जिसके बाद सतनाम अपनी मां के साथ ऊपर उसके कमरे पर गया। जहां उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा भीतर से बंद था और पर्दा लगा हुआ था। काफी देर तक कोई जवाब नहीं आने पर खिड़की से झांक कर देखा तो वह रिया फंदे पर लटकी हुई थी।

पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा दरवाजा
परिवार ने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जिस दौरान देखा कि उसने चुन्नी से छत के गाटर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की हुई है।

लड़की का परिवार नहीं था लव मैरिज से खुश
सतनाम ने बताया कि रिया के सुसाइड करने के कारणों का कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शादी के बाद से ही रिया के परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया था। रिया ने कई बार परिवार से बात करने की भी कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। अब सुसाइड के बाद परिजनों को सूचित भी किया गया, लेकिन परिवार वाले फिर भी नहीं पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button