सी.एम. फ्लाइंग टीम ने गोहाना में 3 दुकानों पर मारे छापे ; कुटटु के आटे और देशी घी के सैंपल भरे
गोहाना :- 17 अक्तूबर : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने मंगलवार शाम को शहर में तीन दुकानों पर छापे मारे। टीम ने इन दुकानों की जांच करते हुए कुट्टू के आटे और घी के चार सैंपल लिए। आटे के तीन और घी का एक सैंपल लिया गया। टीम ने यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी के साथ की। इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की संभावना बढ़ जाती है। इन दिनों कुट्टू के आटे की मांग बढ़ जाती है। मिलावटी घी की बिक्री संभावना अधिक रहती है। मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता में एस.आई. सुनील कुमार, गोहाना के प्रभारी धर्मपाल नरवाल, राममेहर दूहन और वेद पाल कुंडू और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ने महावीर चौक के निकट रमेश कुमार वासुदेव किराना स्टोर से कुट्टू के आटे का सैंपल लिया। उसके बाद आदर्श नगर में नरेंद्र ट्रेडर्स और नारायण ट्रेडर्स के यहां से कुट्टू के आटैं और देसौ घी के सैंपल लिए गए।


