AdministrationBusinessGohana

हर बुधवार को अब गोहाना की नई अनाज मंडी रहेगी बंद

गोहाना :- 17 अक्तूबर : जींद रोड स्थित अनाज मंडी में अब सुबह पाँच बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक फसल लेकर आ सकेंगे। धान के सीजन में प्रत्येक बुधवार को मंडी को बंद रखा जाएगा। आढ़ती एसोसिएशन ने यह निर्णय जाम की समस्या के मद्देनजर लिया। आढ़ती एसोसिएशन ने बैठक करके निर्णय लिया कि किसानों को मंडी में सुबह पांच बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक फसल लेकर प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर साढ़े तीन से चार बजे तक किसानों को फसल खाली करके मंडी से वाहनों को बाहर निकालना होगा। उसके बाद अनाज मंडी में धान के उठान के लिए ट्रकों और ट्रालों को प्रवेश दिया जाएगा। मंडी में शाम चार बजे से अगले दिन सुबह साढ़े चार बजे तक फसल का उठान होगा। ट्रकों और ट्रालों को सुबह पांच बजे से पहले मंडी से निकाला जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि धान
की आवक अधिक होने पर जाम लगता था। इसके मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। प्रत्येक बुधवार को मंडी बंद रखी जाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button