AdministrationGohana

त्योहारी सीजन के दौरान मेन बाजार व मुख्य सड़कों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर ; मैन बाजार में पुलिस की दो राइडर करेंगी गस्त, शरारती तत्वों पर भी नजर रखेंगे पुलिस कर्मी

गोहाना :- त्योहारी सीजन के दौरान मेन बाजार व मुख्य सड़कों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। भीड़ और मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुलिसकर्मी राइडरों व पीसीआर में दिनभर गश्त करेंगे। इसके लिए मुख्य रूप से दो राइडर तैनात रहेंगी। पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर भी नजर रखेंगे। त्योहारी सीजन में महिलाओं को सुरक्षा व आमजन को सुगम रास्ता दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

त्योहारी सीजन में शहर में तीन गुना भीड़ होती है। धान खरीद का सीजन होने से ट्रैक्टर-ट्रालियों का आवागमन अधिक रहता है। वहीं शहर की सड़कों व बाजार में अतिक्रमण से और वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से जाम लगता है। वहीं मेन बाजार में अधिक भीड़ होने पर शरारती तत्व वारदातों को अंजाम देने में कामयाब हो जाते है। इसी के मद्देनजर अधिकारियों ने मेन बाजार में दो राइडर नियुक्त किए हैं। वहीं मुख्य सड़कों पर तीन राइडरों के अलावा पुलिस के नाके व पीसीआर से अतिरिक्त गश्त लगाने का निर्णय लिया है।

शहर में जाम से आमजन को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसको लेकर पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। शहर को जाम मुक्त बनाए रखने के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिस बल, राइडर्स व पीसीआर की तैनाती की गई। वाहन चालकों से भी अपील है कि वे यातायात के नियमों का भी पालन करें। भारती डबास, डीसीपी, गोहाना।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button