AdministrationGohana

लक्ष्मी नगर में बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन का शिलान्यास

गोहाना :- 12 अक्तूबर : शहर में वार्ड नंबर 18 में स्थित लक्ष्मी नगर में गुरुवार को बरसाती पानी की निकासी के लिए अलग पाइप लाइन दबाने का श्रीगणेश हो गया। इस कार्य का शिलान्यास नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने किया। अध्यक्षता नगर पार्षद राम सिंह सैनी ने की । रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि पाइप लाइन 12 इंची होगी तथा इस दबाने पर नगर परिषद के 25 लाख रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को शिकायत मिली थी कि बारिश के मौसम में लक्ष्मी नगर में पानी भर जाता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए बरसाती पानी की अलग निकासी के लिए स्पेशल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पाइप लाइन के काम को जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सतीश गोयल, रमेश हुड्डा, डम्पी बजाज, शीशपाल गोयल, मदन चुघ, कृष्ण डागर, मुंशी राम बुद्धिराजा, राजेश जैन, हरीश गर्ग आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button