किसान 31 तक बढ़वा सकते हैं ट्यूबलेव कनेक्शन का लोड
तहत किसान 31 अक्तूबर तक ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वा सकते हैं। इसके लिए उनको 100 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से फीस जमा करनी होगी। बिजली निगम उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाए। उनका लोड इसी शुल्क में नियमित किया जाएगा।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से किसान उपभोक्ताओं के लिए विशेष योजना शुरू की है। वह इस स्वैच्छिक लोड योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल https://www.uhbvn.org.in/web/portal/home पर आवेदन कर सकते हैं। अपने ट्यूबवेल कनेक्शन की मोटरों के विस्तारित लोड की घोषणा कर सकते हैं। किसानों को किसी भी नियम और शर्तों के फॉर्म या शपथ पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अब उन्हें मौजूदा निर्देशों के अनुसार अग्रिम खपत जमा (सिक्योरिटी राशि) के साथ विस्तारित लोड के लिए परीक्षण रिपोर्ट की बजाय एक स्वघोषणा पत्र जमा करना होगा। इसके बाद कनेक्शन का लोड बढ़ जाएगा और आगामी बिल नए लोड के हिसाब से आएगा।
स्वैच्छिक लोड घोषणा योजना-2023 की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। किसान कृषि उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के तहत कृषि नलकूप के अनधिकृत लोड को अधिकृत करा सकते हैं। जिसके बाद बिजली निगम कृषि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी।
धर्मबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम


