AdministrationBreaking NewsHaryana

हरियाणा में उपचार से पहले होने वाले टेस्ट भी चिरायु योजना में होंगे शामिल, लक्कड़ खरीद की मार्केट फीस की आधी

युमनानगर :- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मरीजों के इलाज से पहले होने वाले टेस्ट भी चिरायु योजना में शामिल किए जाएंगे। वहीं प्रदेश में जिन गरीब परिवार के पास मोबाइल नहीं होगा, सर्वे कराकर उन्हें मुफ्त मोबाइल दिया जाएगा, ताकि वे परिवार भी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ ले सकें।

वहीं यमुनानगर के प्लाईवुड फैक्टरियों के संचालकों की लंबे समय से चल रही मांग भी मुख्यमंत्री ने पूरी कर दी। इसके तहत लक्कड़ की खरीद पर लगने वाले दो प्रतिशत मार्केट फीस को घटाकर एक प्रतिशत किया गया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड में जनसंवाद के दौरान उक्त घोषणाएं की।

सीएम के जनसंवाद को लेकर दशहरा ग्राउंड में दोपहर एक बजे से ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। कार्यक्रम में करीब 2:45 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया साथ ही समस्याएं सुन समाधान का भरोसा दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

लगभग 4:30 बजे तक चले जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कई सौगात दी। उन्होंने कहा कि चिरायु योजना के लाभार्थियों की समस्याओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि अब मरीजों के उपचार से पहले होने वाली जांच को भी योजना में शामिल किया जाएगा। सरकार ने अधिकतर जन सुविधाएं ऑनलाइन कर दी हैं और इनसे संबंधित जानकारी भी मोबाइल पर दी जा रही है। ऐसे में जिन गरीबों के पास अब तक मोबाइल नहीं है, उन्हें सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्लाईवुड फैक्टरियों की मार्केट फीस कम होने से संचालकों को प्रति वर्ष आठ करोड़ से अधिक का लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले एएवाई कार्ड धारकों को दो लीटर सरसों का तेल मिलता था, अब सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी बीपीएल कार्ड धारकों को दो लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक करीब 200 फ्लाईओवर पूरे किए हैं जो कि बंद पड़े थे। पिछली सरकारों ने ऐसे ठेकेदारों को काम दिया था जो कि अधूरा काम करके चले गए, जनता को उसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button