धान की खरीद में किसी को भी नहीं होगी परेशानी : दहिया
गोहाना :-7 अक्तूबर : सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया ने शनिवार को कहा कि धान की खरीद में किसी को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आढ़ती हों या किसान, उनकी प्रत्येक समस्या का यथाशीघ्र समाधान किया जाएगा। राज सिंह दहिया जजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मलिक के साथ धान की खरीद का जायजा लेने के लिए शहर की नई अनाज मंडी में पहुंचे। उन्होंने अनाज मंडी में आढ़तियों से भी बात की और किसानों से भी। उनके संज्ञान में जो समस्याएं आई, उनके समाधान के लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष इन दिनों जिले की मंडियों में बारी-बारी से पहुंच रहे हैं। राज सिंह दहिया ने कहा कि धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। न केवल उठान तत्काल होगा अपितु किसानों को उनकी बेची उपज की कीमत भी अविलंब मिलेगी। इस अवसर पर सुरेंद्र मलिक, संदीप भनवाला, बलजीत मलिक, संजीव सिंघल, जुगती राम स्वामी, रितेश शर्मा, अशोक मोर, रितेश शर्मा, प्रताप गुढ़ा आदि भी उपस्थित रहे।



