सुनील वत्स का जिला कष्ट निवारण समिति सोनीपत का सदस्य बनने पर अभिनंदन
गोहाना :- 5 अक्तूबर : हरियाणा भाजपा के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील वत्स को पुनः सोनीपत जिले की जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस पर अंबेडकर चौक स्थित उनके कार्यालय में उनका अभिनंदन किया गया। सुनील वत्स भाजपा और भाजयुमो में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। वह वर्तमान में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी हैं। वह
सौनीपत भाजयुमो के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह युवा मोर्चे और किसान मौर्चे के विभिन्न अहम पदों पर पार्टी की सेवा कर चुके हैं। सुनील वत्स गोहाना के हैं। हरियाणा सरकार ने उनको दोबारा से जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस पर गुरुवार को भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उनके कार्यालय में उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सुमित कक्कड़, के.सी. शर्मा, भूपेंद्र मुदगिल, सुरेश जागलान आदि भी उपस्थित रहे।


