श्री कृष्ण आदर्श गौशाला और श्री गोपाल कृष्णं गौशाला के चुनावों के नामांकनों की स्क्रूटनी में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए वैध
8 अक्तूबर को होगी नामांकनों की वापसी, जरूरत पड़ने पर 29 को गोहाना चुनाव, देवी नगर की श्री कृष्ण आदर्श गौशाला और जींद रोड की श्री गोपालं कृष्ण गौशाला के चुनाव
गोहाना :- 3 अक्तूबर : शहर में देवी नगर की श्री कृष्ण आदर्श गौशाला और जींद रोड पर स्थित श्री गोपाल कृष्णं गौशाला के अलग-अलग होने वाले त्रिवार्षिक चुनावों के नामांकनों की जांच देवीनगर की गौशाला में एक साथ की गई। आर.ओ. संजीव सिंघल के अनुसार जांच में सब नामांकन वैध मिले। ये नामांकन 8 अक्तूबर को वापस लिए जा सकेंगे। उसके बाद यदि आवश्यकता हुई, दोनों गौशालाओं के चुनाव के लिए मतदान देवीनगर की हौं गौशाला में 29 अक्तूबर को करवाया जाएगा।
आर.ओ. संजीव सिंघल ने बताया कि देवी नगर की श्री कृष्ण आदर्श गौशाला के चुनाव के लिए घनश्याम तायल
के पैनल की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वह स्वयं, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी पित राम जिंदल, सचिव पद के प्रत्याशी राम कुमार गर्ग, सह सचिव पद के प्रत्याशी जुगल किशोर मंगल, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल गोयल, कार्यकारिणी के सदस्य के प्रत्याशी जयभगवान जांगड़ा, अत्तर सिंह जांगड़ा, जगदीश गोयल और प्रेम चंद गुप्ता हैं। इस गौशाला के चुनाव में दूसरा पैनल सतीश गोयल का है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वह स्वयं,उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राव राजेंद्र, सचिव पद के प्रत्याशी श्रीपाल सिंघल, सह-सचिव पद के प्रत्याशी विकास जैन, कार्यकारिणी के सदस्य के प्रत्याशी रमेश अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, पवन जिंदल, राम कुमार गर्ग और जगमंद्र दास गोयल हैं।
,
गौशालाओं के चुनाव के आर.ओ. ने जींद रोड की श्री गोपाल कृष्ण गौशाला के बारे में बताया कि इस गौशाला में भी घनश्याम तायल और सतीश गोयल के दोनों पैनल हैं। तायल पैनल से अध्यक्ष पद के लिए वह स्वयं, उपाध्यक्ष पद के लिए संदीप शर्मा, सचिव पद के लिए राम कुमार गर्ग, सह-सचिव पद के लिए शुभम गोयल, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल गोयल और कार्यकारिणी के सदस्य के लिए प्रेम चंद गुप्ता ने नामांकन भरे हैं।
दूसरे पैनल में अध्यक्ष पद के लिए स्वयं सतीश गोयल, उपाध्यक्ष पद के लिए शीशपाल गोयल, सचिव पद के लिए राम निवास गर्ग, सह-सचिव पद के लिए पित राम जिंदल, कार्यकारिणी के सदस्य के लिए प्रत्याशी विनोद जैन, सत्य नारायण मित्तल और नरेंद्र बंसल हैं।


