AdministrationGohana
गोहाना के बीपीएस महिला विवि प्रशासन ने क्षेत्र में मौसमी फूलों वाले पौधों को वितरित करने की नई पहल
गोहाना :- बीपीएस महिला विवि प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्र में मौसमी फूलों वाले पौधों को वितरित करने के लिए एक नई पहल शुरू की जाएगी। इसके साथ ही पौधों के बीज बोने की भी शुरुआत की जाएगी। इस अभियान में विवि प्रशासन फ्लावर मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. राम जयमल का सहयोग लेगा। यह जानकारी विवि की कुलपति प्रो. सुदेश ने दी। प्रो. सुदेश ने कहा कि मौसमी फूलों वाले पौधे न केवल विवि परिसर में लगाए जाएंगे, बल्कि आसपास के शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और आम जनता में भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधे बहुत ही अनमोल होते हैं और प्रकृति का अनुपम उपहार हैं। फूलदार पौधे प्रकृति को सुंदरता के साथ सुगंध भी देते हैं।


