EducationGohana

बाल भारती विद्यापीठ में व्यक्तित्व विकास पर हुई संगोष्ठी में बोले डॉ. गुप्ता-इच्छा जितनी तीव्र होगी, प्रयास उतना गंभीर होगा

गोहाना :- 30 सितम्बर : लायंस क्लब -गोहाना सिटी के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता ने शनिवार को कहा कि इच्छा जितनी तीव्र होगी, प्रयास उतना ही गंभीर होगा। वह बाल भारती विद्यापीठ में व्यक्तित्व विकास पर हुई संगोष्ठी में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि सफलता के लिए प्रयास में कहीं न कहीं कोई न कोई कमी छूट गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रिंसिपल सुमन कौशिक ने की। संचालन नीतू नारंग ने किया। संयोजन अनु मलिक ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. एस. एन. गुप्ता ने कहा कि जीवन में सर्वप्रथम लक्ष्य तय करें। लक्ष्य निश्चित करने से जीवन नदी के समान प्रवाहमान हो जाता है। लक्ष्य अर्जित करने के लिए सबसे पहले जरूरत है दृढ़ संकल्प की। संकल्प से आधा काम हो जाता है, शेष आधा काम विचार को व्यवहार में उतार कर यथार्थ में बदलने से होता है। लायंस क्लब – गोहाना सिटी के अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक ऊर्जा का स्तर सर्वोच्च होता है। उसे सही दिशा देना ही व्यक्तित्व का विकास है। जीवन पुष्पों की शैया नहीं, सतत संघर्ष का पथ है। जीवन में कठिनाइयां पग-पग पर आएंगी, पर उनसे जूझ कर उन्हें परास्त करने का साहस करना होगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button