अधूरी तैयारी के बीच आज से बाजरा और पीआर धान की सरकारी खरीद
गोहाना :- अनाज मंडियों में अधूरी तैयारियों की बीच सोमवार से बाजरा व पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। जिले की तीन मंडियों में बाजरे व सात मंडियों में धान की सरकारी खरीद होनी है। गोहाना मंडी में बने शौचालयो में सफाई नहीं है। रात्रि प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम नहीं है और न ही पैयजल की सुविधा है। मार्केटिंग बोर्ड व मार्केट कमेटी के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। मार्केट कमेटी गोहाना की ओर से किसानों के लिए किसान भवन को खाली करवाया जाए, अनाज मंडी में बने शौचालय व फड़ों की साफ सफाई करवाई जाए, पीने के पानी व बिजली की व्यवस्था करवाई जाए। यदि शीघ्र अनाज मंडी में किसानों की समस्याओं को हल नहीं करवाया तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।
सत्यवान नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन
गोहाना की अनाज मंडी में साफ सफाई करवाई जा रही है। जल्द ही मंडी में व्यवस्था को सुधार दिया जाएगा। किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना


