AdministrationGohana

नया संसद भवन देखने पहुंचीं रजनी इंद्रजीत विरमानी

गोहाना :- 22 सितम्बर : गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी नई दिल्ली केनवनिर्मित संसद भवन का अवलोकन करने के लिए पहुंचीं। उनके साथ नगर परिषद की नगर पार्षद और पंचायत की प्रतिनिधि भी रहीं। भाजपा के सांसदों को आदेश दिया गया था कि वह अपने क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधियों को नए संसद भवन का परिभ्रमण करवाएं। यह सख्त निर्देश थे कि केवल महिला प्रतिनिधियों को लाया जाए और उनके साथ उनका कोई पुरुष सम्बन्धी नहीं होना चाहिए। उसी के अंतर्गत सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद रमेश कौशिक के निमंत्रण पर महिला जन प्रतिनिधि नई दिल्ली पहुंचीं। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रजनी इंद्रजीत विरमानी ने किया जो हरियाणा नगर पालिका एवं नगर परिषद अध्यक्ष एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष के साथ गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन हैं। उनके प्रतिनिधिमंडल में महमूदपुर चहल पंचायत की सरपंच किरण चहल, गोहाना नगर परिषद के वार्ड 15 की नगर पार्षद अंजू राजौरा और वार्ड 19 की नगर पार्षद सोनिया कौशिक के साथ मीना नरवाल थीं। मीना नरवाल गोहाना के घड़वाल गांव की हैं। वह सोनीपत जिला परिषद की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। नरवाल के साथ खरखौदा क्षेत्र की कार्यकर्ता सुनीता भी पहुंचीं। महिला प्रतिनिधिमंडल ने नए संसद भवन के साथ उसके संग्रहालय का भी आनंद लिया। संग्रहालय में सभी प्रदेशों की संस्कृतियों को दर्शाया गया है तथा प्रमुख
महापुरुषों की स्मृतियों को संजोया गया है। महिला नुमाइंदों ने लोकसभा के साथ राज्यसभा की कार्रवाई को भी देखा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button