AdministrationGohana

नगर पार्षदों ने डी.सी.पी. से की समता चौकी की बहाली की माँग

गोहाना :- 22 सितम्बर : गोहाना सिटी थाने की समता चौकी को बहाल करवाने के लिए नगर पार्षदों का
प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को गोहाना पुलिस जिला की
डी.सी.पी. भारती डबास से मिला। इन पार्षदों ने सोनीपत
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी के नेतृत्व में डी.सी.पी. से मुलाकात की। वार्ड 8 के नगर पार्षद आजाद सिंह मलिक, वार्ड 9 के नगर पार्षद मुकेश देवगन और वार्ड 12 के नगर पार्षद रमेश परुथी के साथ वार्ड 15 की पार्षद अंजू राजौरा के पूर्व पार्षद पति विनोद राजौरा ने डी. सी. पी. भारती डबास को बताया कि जब समता चौकी थी, तब न केवल सटे कॉलोनियों के नागरिक अपितु मुगलपुरा, मेन बाजार और सिविल रोड के दुकानदार भी अपने को सुरक्षित महसूस करते थे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि सोनीपत के एक पूर्व एस.पी. ने जिले की कुछ पुलिस चौकियों को समाप्त कर दिया था। उन चौकियों में समता चौकी एक थी । विरमानी ने कहा कि समता चौकी को बहाल करना जनहित में बेहद जरूरी है। इस चौकी के इलाके में अमुमन अपराध घटित हो रहे हैं जिन पर अंकुश इस चौकी की बहाली से लगेगा। डी.सी.पी. ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को आला अधिकारियों को अनुमोदित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सोनीपत मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजबीर दहिया, गोहाना जाट महासभा के पूर्व अध्यक्ष बलवान सिंह पन्नू के साथ नीरज मेहता, दीपक कपूर, रजत कपूर आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button