गोहाना की नई अनाज मण्डी में सुबह 4 बजे के बाद ट्रको का शाम 4 बजे के बाद ट्रालीयों का नहीं होगा प्रवेश
गोहाना :- 21 सितम्बर : आगामी धान सीजन में अनाज मंडी की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए गुरुवार को तय किया गया कि सुबह के 4 बजे के बाद ट्रक और शाम को 4 बजे के बाद ट्रालियों का प्रवेश नहीं होगा। यह निर्णय अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के संरक्षक रामधारी जिंदल की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। बैठक का संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने किया ।
धान के सीजन में किसी को कोई परेशानी न हो, इस के लिए आढ़ती एसोसिएशन ने ट्रैक्टर और ट्रालियों के वक्त तय कर दिया हैं। ट्रालियों के अनाज मंडी में प्रवेश का समय सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक तय किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रालियों में किसान गांवों से धान ले कर आते हैं। ट्रकों का समय शाम के 5 बजे से सुबह के 4 बजे का निश्चित किया गया है। ट्रक बिके धान की लिफ्टिंग करते हैं। जहां शाम के 4 बजे के बाद ट्रैक्टर-ट्रालियों को अनाज मंडी में प्रवेश नहीं मिलेगा, वहीं उठान के लिए आने वाले ट्रक भी सुबह 4 बजे के बाद दाखिल नहीं हो सकेंगे। आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में संजीव सिंघल,
मनोज बजाज, संदीप मलिक, रमेश घड़वाल, गौरव जैन, नरेंद्र बंसल, राजेश पन्नू, जिनेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।


