गोहाना :- शहर को ग्रीन सिटी बनाने के लिए कृतसंकल्प समाज कल्याण संगठन ने रविवार को सिविल रोड व पुराना बस अड्डे पर पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत संगठन के सदस्यों ने सड़क किनारे पालम खीरा, अर्जुन, नीम व पापड़ी के 17 पौधे रोपे। इसके साथ ही दो सूखे पौधों को बदलकर उनकी जगह नए लगाए और उन्हें ट्री-गार्ड से संरक्षित किया। उन्होंने पहले से लगे पौधों की देखभाल करते हुए उनमें जमा गंदगी को निकालकर उनकी नुलाई-गुड़ाई की। दुकानदारों से भी अपील की कि पौधों के आसपास कूड़ा न डालें, ताकि उनमें नुकसान न हो। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा, मनोज कुमार, साहिल, बलजीत जांगड़ा, सुनील, सुभाष, प्रवीण, जगदीश, विजेंद्र मौजूद रहे।
Related Articles
मादक पदार्थ तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को मादक पदार्थ चरस (वाणिज्य मात्रा) सहित किया गिरफ्तार,
1 day ago
जिला रजिस्ट्रार ने श्री कृष्ण आदर्श गौशाला, गोहाना के 25 सदस्यों की सदस्यता को अवैध ठहराते हुए सदस्यता को किया रद्द
1 day ago

