AdministrationGohana

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सोनीपत के वार्ड-24 के चुनाव की मतदाता सूची में बनेंगे 150 वोट

गोहाना | हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सोनीपत के वार्ड-24 के चुनाव की मतदाता सूची प्रशासन द्वारा तैयार कराई जाएगी। इसके तहत गोहाना में 150 लोगों के वोट बनाए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी नप प्रशासन को सौंपी गई है। नप की ईओ निशा शर्मा ने बताया कि जिले के वार्ड-24 के चुनाव के लिए 1 जनवरी 2023 को पात्रता तिथि मानते हुए नए वोटरों मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए एमई के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। इसको लेकर वोटर 30 सितंबर तक कार्यालय में आकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button