AdministrationGohana
उच्चतर शिक्षा विभाग कॉलेजों में करेगा प्रोफेसरों की नई नियुक्तियां
गोहाना :- कॉलेजों में भी अब विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए प्रोफेसर की नियुक्ति होगी। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग गुरुवार से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू करेगा। कॉलेजों में अब तक असिस्टेंट और एसोसिएटप्रोफेसर की नियुक्ति की जाती रही है। राजकीय कॉलेज बरोदा के उप प्राचार्य पवन लठवालने बताया कि कॉलेज में कार्यरत एसोसिएटप्रोफेसरों को पदोन्नत कर प्रोफेसर बनाया जाएगा। कालेजों में प्रोफेसर की नियुक्ति नहीं होने से अधिकतर प्राध्यापकों की समय पर पदोन्नति नहीं होती थी। अब कालेजों में प्रोफेसरों की नियुक्ति होने से पदोन्नति का रास्ता खुल जाएगा।


