AdministrationGohana

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को मनाया कपास दिवस ; रासायनिक दवा मित्र कीटों को भी नुकसान पहुंचाती है, रासायनिक दवा का छिड़काव करने से बचें।

गोहाना :-कृषि विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कपास दिवस मनाया। अधिकारियों ने हसनगढ़ गांव के खेतों में जाकर कपास की फसल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर कपास की फसल में आने वाली बीमारी के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान एसडीओ राजेंद्र मेहरा ने कहा कि इस बार कपास की फसल अच्छी है। फसल में बीमारी की शिकायतें कम हैं। इससे किसानों को फायदा होगा। फसल में हानिकारक कीट लगे होने की स्थिति में किसान सीधे रासायनिक दवा का छिड़काव करने से बचें।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रासायनिक दवा मित्र कीटों को भी नुकसान पहुंचाती है। इससे फसल में बीमारी आने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि किसान फसल में लगे कीटों की पहचान कर दवा का छिड़काव करने के लिए कृषि अधिकारियों की सलाह लें। मीटिंग के दौरान उन्होंने किसानों से फसल की बिजाई से लेकर अब तक किए गए क्रियाकलापों के भी जानकारी जुटाई। उन्होंने फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को उन्नत बीज का चयन करने और समय-समय पर मिट्टी की जांच कराने की भी सलाह दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button