AdministrationGohana

नगर परिषद द्वारा दो बार नोटिस देने के बावजूद 86 दुकानदार नप को दुकानो का नहीं जमा करवा रहे किराया, सील होंगी दुकानें

गोहाना :- शहर में 86 दुकानदार नप को दुकानदारों का किराया नहीं दे रहे हैं। इन दुकानदारों में नप का 4 करोड़ रुपए से अधिक किराया बकाया है। हालात यह है कि नप द्वारा दो बार नोटिस देने के बावजूद दुकानदार किराया जमा कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसी को लेकर अब नप ने डिफाल्टर दुकानदारों से सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है। नप प्रशासन इन दुकानों को सील करेगा। इससे पहले दुकानदारों को तीसरा नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बावजूद दुकानदारों के किराया जमा न कराने पर दुकानों के सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

नप की आर्थिक आमदनी के उद्देश्य से शहर में जींद रोड, सिविल रोड, रोहतक रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड समेत अन्य मुख्य मार्गों पर दुकानों का निर्माण कराया है। इन दुकानों को नप प्रशासन ने विभाग के नियम अनुसार दुकानदारों को किराए पर दिया हुआ है। इसके बावजूद 86 दुकानदार ऐसे हैं, जिन पर 4 करोड़ 22 लाख रुपए से अधिक किराया बकाया है। इन दुकानदारों को नप प्रशासन दो बार नोटिस जारी कर चुका है। इसके बावजूद ये दुकानदार किराया जमा नहीं करा रहे हैं। इसी के तहत अब नप प्रशासन ने दुकानों को सील करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर नप की ईओ ने कर्मचारियों को अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के माध्यम से दुकानदारों को एक सप्ताह तक किराया जमा कराने का समय दिया जाएगा। उसके बाद राशि जमा न कराने पर अधिकारी अपनी कार्रवाई करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

2 से 6 साल तक का किराया बकाया नप प्रशासन ने जिन दुकानदारों से बकाया किराया वसूलना है, वे जींद रोड, बस स्टैंड के नजदीक बनी मीट मार्केट व एमसी कांप्लेक्स में बनी दुकानों में बैठे हैं। दो महीने पहले दुकानदारों की संख्या 102 थी, जिन पर 4 करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक किराया बकाया था। बाद में नप द्वारा दूसरा नोटिस जारी करने के बाद 16 दुकानदारों ने किराए के 34 लाख से अधिक रुपए नप को जमा करा दिए थे। अब नप को 86 दुकानदारों से किराया वसूलना बाकी है। इन पर 2 से 6 साल तक का किराया बकाया है।

दुकानदारों को कराना होगा किराया जमा, नहीं तो दुकानें होंगी सील

विभाग के नियम अनुसार दुकानदारों को नप की दुकानों का किराया जमा कराना होता है। फिर भी 86 दुकानदार किराया जमा नहीं करा रहे हैं। उनको दो नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। अब उन्हें अंतिम नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के समय की अवधि में जिन दुकानदारों ने किराया जमा नहीं कराया तो उनकी दुकानें सील कर दी जाएंगी। -निशा शर्मा, ईओ, नगर परिषद, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button