AdministrationGohana

शहरी क्षेत्र में ड्रेन नंबर आठ में कूड़ा डालने वालों पर अब लगाएगा नगर परिषद जुर्माना

गोहाना :- शहरी क्षेत्र में ड्रेन नंबर आठ में कूड़ा डालने वालों पर अब नगर परिषद जुर्माना लगाएगा। इसमें कॉलोनी और सब्जी मंडी के मासाखोरों द्वारा कूड़ा कचरा डाले जाने से पानी का बहाव रुकता है और गंदगी फैली रहती है। इसे देखते हुए नप दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएगा, जो सुबह से देर रात तक गश्त करेंगे। जो कूड़ा डालेगा, उसकी पहचान करेंगे और उनपर कार्रवाई की जाएगी।

ड्रेन नंबर आठ शहर के बीच से निकलती है। इससे उपमंडल में खेतों और शहर से अतिरिक्त पानी की निकासी होती है। ड्रेन में पड़ी गंदगी पानी के बहाव में बाधा बनती है।

इसमें आसपास के कॉलोनियों के लोग घरों का कुड़ा डाल देते हैं। नजदीक बनी पुरानी सब्जी मंडी के मासाखोर भी खराब सब्जियां और दूसरी गंदगी ड्रेन में ही डाल देते हैं। इससे इसमें गंदगी बढ़े से पानी का प्रवाह रुकता है। इसे देखते हुए नप ने कूड़ा डालने वालों पर नजर रखने की योजना बनाई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ड्रेन में पहले से पड़ी गंदगी का करवाया जाएगा उठान नगर परिषद ड्रेन में कूड़ा डालने से रोकने के साथ-साथ उसमें पहले से पड़े कूड़े का उठान करवाएगा। ड्रेन में अधिकांश कूड़ा शहर के आबादी क्षेत्र की तरफ की पटरी के साथ पड़ा है। शहर की ड्रेन साफ होने से स्वच्छता सर्वेक्षण के अंकों में सुधार होगा।

ड्रेन के अंदर और रोड पर कूड़ा डालना गैरकानूनी है। निगरानी के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कर्मचारी कूड़ा डालने वालों की पहचान कर जुर्माना करेंगे। -निशा शर्मा, ईओ, नगर परिषद, गोहाना

आप हमारी यह खबर facebook पर भी देख सकते है खबर अच्छी लगे तो लाइक करे चैनल को भी लाइक करें

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button