गोहाना में अधिक सवारी वाले रूटों पर बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे
रोडवेज के बेड़े में मौजूदा समय में रोडवेज की 51 और किलोमीटर की 18 बसें शामिल हैं, जबकि गोहाना बस अड्डे से करीब 54 रूटों पर बसों का परिचालन किया जाता है, जिसमें लंबे, सामान्य व ग्रामीण रूट शामिल हैं। इन पर रोडवेज की बसें व सहकारी समिति की बसों का परिचालन किया जाता है। अब रोडवेज ने सर्वे शुरू किया हैं। इसमें अधिक सवारियों वाले रूटों की सूची तैयार की जा रही है। जिन रूटों पर सवारियों की संख्या अधिक होगी उन पर सरकारी बसों का परिचालन किया जाएगा। साथ ही सवारियों के समय अनुसार रोडवेज की समय सारिणी में बदलाव किया जाएगा। इससे सवारियों के साथ रोडवेज को भी फायदा होगा।
रोडवेज की आमदनी बढ़ाने के लिए सवारियों के अनुसार सर्वे किया जा रहा है। जिन रूटों पर सवारियों की संख्या अधिक होगी उन पर बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। -दिलबाग सिंह, डीआई, सब डिपो, गोहाना।


