AdministrationGohana
फसल अवशेष प्रबंधन में प्रयोग होने वाले कृषि यंत्रों के बारे में किसानों को जागरूक करेगा कृषि विभाग
गोहाना :- कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने कर्मचारियों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए प्रयोग किए जाने वाले कृषि यंत्रों के बारे में किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही धान की कटाई का कार्य शुरू हो जाएगा। ज्यादातर किसान धान की कटाई भी गेहूं की तरह मशीन से कराते हैं। मशीनों से कटाई के बाद क्षेत्र में एक से डेढ़ फीट तक अवशेष बच जाते हैं।
कटाई के बाद किसान अवशेषों में आग लगा देते हैं। फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग कर किसान फसल अवशेषों का बेहतर ढंग से प्रबंधन कर सकते हैं। कृषि यंत्रों की मदद से किसान फसल अवशेषों की खेत में जुताई कर सकते हैं। ऐसा करने पर फसल अवशेष जैविक खाद का काम करेंगे। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ेगी।


