AdministrationGohana
कृषि विभाग के अधिकारियों ने मेरा पानी मेरी विरासत कार्यक्रम के अंतर्गत खेतों में लगी हुई फसलों की शरू करी वेरिफिकेशन
गोहाना :- कृषि विभाग के अधिकारियों ने मेरा पानी मेरी विरासत कार्यक्रम के अंतर्गत खेतों में लगी हुई फसलों की वेरिफिकेशन शुरू की है। अधिकारी खेतों में जाकर किसानों द्वारा लगाई गई फसल की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर ही किसानों को प्रति एकड़ सात हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा। कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद्र मेहरा ने बताया कि किसानों को योजना का लाभ देने के लिए अधिकारियों ने भी वेरिफिकेशन का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों को 15 दिनों में फसलों की वेरिफिकेशन का कार्य पूरा करने का टारगेट रखा है। किसानों द्वारा लगाई गई फसल की रिपोर्ट के आधार पर प्रोत्साहित राशि दी जाएगी।


