MDU ने मांगी कॉलेजों से यूथ रेड क्रॉस एक्विटी और कमेटी की रिपोर्ट
गोहाना :- महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक (मदवि) ने कॉलेजों से यूथ रेड क्रॉस एक्विटी और कमेटी की रिपोर्ट मांगी है। कॉलेजों को यह रिपोर्ट 15 सितंबर तक देनी होगी। कॉलेज में एक्टिविटी नहीं करवाने और कमेटी नहीं होने पर कॉलेज अधिकारियों से इसका जवाब भी मांगा जाएगा। मदवि ने कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए भी कमेटी का गठन करने के आदेश जारी किए हैं। कॉलेजों ने नई गठित कमेटी के सदस्यों ने नाम भी मदवि को भेजने होंगे। कॉलेजों में रेड क्रॉस संबंधी गतिविधियां करवाना अनिवार्य है। इसके अंतर्गत कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में सामाजिक कार्य किए जाते हैं। मदवि ने अब कॉलेजों को पत्र जारी कर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में करवाई गई गतिविधियों की रिपोर्ट मांगी है। राजकीय कॉलेज बरोदा के उप-प्राचार्य पवन लठवाल ने बताया कि कॉलेजों में करवाई गई गतिविधियों में से विवि द्वारा सर्वश्रेष्ठ का चयन किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज को जीन हेनरी ड्यूनट अवार्ड दिया जाएगा।


