AdministrationGohana
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार लोगों के पानी व सीवर के कनेक्शनों को परिवार पहचान-पत्र ( पीपीपी) से जोड़ा जाएगा
गोहाना :- जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता नवीन गोयत ने हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार लोगों के पानी व सीवर के कनेक्शनों को परिवार पहचान-पत्र (पीपीपी) से जोड़ा जाना है। इसके लिए विभाग ने कर्मचारियों की कार्यालय में ड्यूटी लगाई है। इसके साथ ही अब डोर-टू-डोर अभियान भी शुरू किया जाएगा, जिसके लिए टीमों का गठन किया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गोहाना में करीब 14244 पानी के कनेक्शन हैं। इन कनेक्शनों को जुड़वाने के लिए उपभोक्ता 15 सितंबर तक जींद रोड स्थित विभाग के कार्यालय में आ सकते हैं। इसके बाद कनेक्शनों को नहीं जोडा जाएगा और सरकार की हिदायतों के अनुरूप जलापूर्ति विभाग की सेवाओं की सुविधा प्रदान की जाएगी।


