AdministrationGohana
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खंड मुंडलाना में आंगनबाड़ी वर्करों के लिए पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
गोहाना :- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को खंड मुंडलाना में आंगनबाड़ी वर्करों के लिए पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुपरवाइजर प्रीति चहल ने किया। उन्होंने सितंबर महीने को छठा राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत 1 से 30 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियों द्वारा आमजन में जागरूकता फैलाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों को निर्देश दिए की वे आमजन को सही खान-पान व अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। प्रीति चहल ने कहा कि आमजन स्वादिष्ट की बजाय पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें। बच्चों को फास्ट फूड से दूर करें। उन्हें आयरन, प्रोटीन युक्त भोजन ग्रहण कराना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को गुड़ व चना जरूर खाना चाहिए, ताकि उनमें आयरन की कमी न हो और वे एनीमिया का भी शिकार न हो।


