गोहाना :- भागराम ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को दिल्ली ब्लड बैंक की आपात मांग पर डेंगू रोगियों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। AC बस में संचालित इस शिविर में पुलिस के दो अधिकारियों समेत 48 नागरिकों ने रक्तदान किया। भगवान परशुराम चौक में लगे इस शिविर में मुख्य अतिथि लायंस क्लब – गोहाना सिटी के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता थे। अध्यक्षता भागराम ट्रस्ट की अध्यक्ष उषा गंगनेजा ने की तथा संयोजन 222 बार के रक्तदाता सुरेंद्र विश्वास ने किया। रक्तदान करने वाले पुलिस कर्मचारी ए.एस.आई. दलबीर सिंह और ए.एस.आई. जयभगवान रहे। नियमित रक्तदाताओं में राहुल, सोमबीर, विकास, विनोद, संजय, गजेंद्र, जीतेंद्र, सोनू गुंबर, मोहित, अजय, रवींद्र, सचिन चहल, अंकुश, देवेंद्र और अरुण ने रक्तदान किया। प्रथम बार रक्तदान करने वाले नागरिक प्रिंस, मनीष, कमल, अंकित और सुमित रहे।
Related Articles
मादक पदार्थ तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को मादक पदार्थ चरस (वाणिज्य मात्रा) सहित किया गिरफ्तार,
1 day ago
जिला रजिस्ट्रार ने श्री कृष्ण आदर्श गौशाला, गोहाना के 25 सदस्यों की सदस्यता को अवैध ठहराते हुए सदस्यता को किया रद्द
1 day ago

