भैंसवाल कलां में पेयजल पाइपलाइन और सीवर लाइन दबाने का कार्य पूरा
गोहाना :- महाग्राम भैंसवाल कलां गांव में शहर की तर्ज पर सीवर और पेयजल सप्लाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जलापूर्ति विभाग ने पेयजल पाइपलाइन और सीवर लाइन दबाने का कार्य पूरा कर लिया है।
अधिकारियों के अनुसार अप्रैल 2024 से सीवर लाइन शुरू हो जाए। खानपुर कलां और भैंसवाल कलां गांव में शहर की तर्ज पर पानी निकासी और पेयजल सप्लाई की सुविधाएं दी जानी हैं। इसके लिए जलापूर्ति विभाग द्वारा दोनों ही गांवों में नई पेयजल पाइपलाइन दबाई गई है। दोनों गांवों में विभाग द्वारा करीब 20 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। पेयजल पाइपलाइन और सीवर लाइन दबाने का कार्य पूरा हो चुका है। एसटीपी का कार्य चला हुआ है, जो करीब 40 प्रतिशत बचा है। अधिकारियों ने इसे मार्च 2024 तक पूरा करने का टारगेट रखा है।
सिंचाई में प्रयोग किया जा सकेगा सीवर का पानी विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक से एसटीपी तैयार किया जाएगा। इससे ट्रीट पानी ही ड्रेन में छोड़ा जाएगा। इसको खेतों की सिंचाई के लिए प्रयोग किया जा सकेगा।
^महाग्राम में सीवर और पेयजल पाइप लाइन का कार्य पूरा कर हो गया है। एसटीपी का निर्माण कार्य चला हुआ है। एसटीपी निर्माण का कार्य तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। महावीर, एसडीओ, जलापूर्ति विभाग, गोहाना


