नई अनाज मंडी के अलावा कथूरा और कासंडी खरीद केंद्रों पर भी होगी पीआर धान की सरकारी खरीद
गोहाना :- धान की खरीद को लेकर मार्केट कमेटी मुख्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यालय ने पीआर धान और बाजरा की सरकारी खरीद के लिए मंडी भी अलॉट कर दी है। अनाज मंडी के साथ-साथ क्षेत्र के दो खरीद केंद्रों पर भी पीआर धान की सरकारी खरीद होगी। सरकार ने कथूरा और कासंडी स्थित खरीद केंद्रों को पीआर धान की खरीद के लिए चिन्हित किया है। इसके अतिरिक्त बाजरा की खरीद के लिए केवल नई अनाज मंडी निर्धारित की गई है।
क्षेत्र में जल्दी ही धान की फसल पकनी शुरू हो जाएगी। जल्दी ही मंडी में भी आवक शुरू हो जाएगी। मंडी में धान की किस्म 1509 की आवक सबसे पहले होती है। बाद में पीआर और दूसरी किस्मों का धान भी आना शुरू हो जाता है। धान की अधिकांश किस्मों की खरीद व्यापारियों द्वारा की जाती है। धान की केवल पीआर किस्म की खरीद सरकार द्वारा की जाती है।
पीआर किस्म की बिक्री के लिए किसानों को फसल लेकर मंडी में ही आना पड़ता था। मंडी में धान की आवक अधिक होती है। ऐसे में मंडी में जाम की स्थिति बन जाती है। मंडी में धान की आवक को नियंत्रित रखने के लिए सरकार ने पीआर धान की खरीद दो खरीद केंद्रों पर भी करवाने का निर्णय लिया है।
इससे पीआर धान लेकर आने वाले किसानों को भी असुविधा नहीं होगी। फसल की खरीद को लेकर शेड्यूल जारी होने के बाद अधिकारियों ने भी मंडी में सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने मंडी में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने शुरू कर दी हैं।
2022 में 130238 क्विंटल पीआर धान की आवक नई अनाज मंडी में बीते वर्ष करीब 2600136 क्विंटल धान की आवक हुई थी। इसमें करीब 130238 क्विंटल पीआर किस्म का धान था। इसके अतिरिक्त 1509 किस्म का 251545 क्विंटल, 1685 क्विंटल शरबती, 10248 क्विंटल डीबी और 2206420 क्विंटल बासमती किस्म का धान पहुंचा था।
मंडी में आवक होने पर खरीद शुरू कर दी जाएगी मुख्यालय ने पीआर धान की खरीद को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। फसल की खरीद को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पीआर की आवक होने पर खरीद का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। अन्य किस्म के धान की खरीद प्राइवेट एजेंसी करेंगी। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना


