AdministrationGohana

ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कौशल रोजगार निगम द्वारा परिचालकों की भर्ती करने का जताया विरोध

गोहाना :- ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कौशल रोजगार निगम द्वारा परिचालकों की भर्ती करने का विरोध जताया। राज्य प्रधान अशोक खोखर ने कहा कि सरकार द्वारा रोडवेज विभाग में 280 परिचालकों की कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्ती करने की घोषणा की गई है। इस माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति विभाग में स्थाई तौर पर नहीं होगी। इससे विभाग का धीरे-धीरे निजीकरण हो जाएगा। कर्मचारी सरकार के इस फैसले के विरोध में हैं। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की स्थाई भर्ती करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने जल्द ही आंदोलन की घोषणा करने की चेतावनी दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button