AdministrationGohana

प्रोत्साहन राशि में कटौती को रद्द करने की मांग को लेकर आशा वर्करों का धरना प्रदर्शन

गोहाना :- जवाहर लाल नेहरू पार्क में सोमवार को आशा वर्करों की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने प्रोत्साहन राशि में कटौती करने का विरोध जताया। प्रोत्साहन राशि में कटौती को रद्द करने की मांग को लेकर उन्होंने शहर में जुलूस निकाला। आशा वर्करों का नेतृत्व यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता ने किया। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर मांगों को लेकर आठ अगस्त से हड़ताल पर हैं। सरकार उनकी मांगों को पूरा करने लेकर गंभीर नहीं है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सरकार की अनदेखी से आशा वर्करों में रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आशा वर्करों के काम में वृद्धि की हैं, किंतु उनकी प्रोत्साहन राशि में भारी कटौती कर दी गई है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के ऑनलाइन कार्य का भी आशा वर्करों को भुगतान नहीं मिला है। वहीं बीते पांच वर्षों से उनके मानदेय में भी वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर आशा वर्कर एक सप्ताह में प्रदेशभर में चार लाख घरों में जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार करेंगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button