कथूरा गांव में तकदीर नरवाल ने तालाब के रास्ते के निर्माण का किया शिलान्यास
गोहाना :- सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद तकदीर नरवाल ने सोमवार को कथूरा गांव में तालाब के रास्ते का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। दादा सहीराम के तालाब का रास्ता 9.80 लाख रुपए से तैयार होगा। यह निर्माण जिला परिषद की ग्रांट से होगा।
जिला पार्षद तकदीर नरवाल ने नए बनने वाले रास्ते का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप समय पर करवाने के
निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित विकास कार्यों और जनहित की परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। नरवाल ने बताया कि मदीना गांव में वीर जाहर गोगा मंदिर के मार्ग तथा कथूरा गांव में टॉवर वाली गली का निर्माण भी करवाया जा रहा है। इस पर जिला परिषद के 15 लाख रुपए खर्च होंगे। इस अवसर पर पंचायती राज के जे.ई. प्रवीण दहिया के साथ जोरा सिंह, समुद्र सिंह, हिमला नरवाल, माहशा नरवाल, राजमल ठेकेदार, सीलकराम आदि भी मौजूद रहे।


