AdministrationGohana

नगर परिषद ने शहर की पांच अवैध कॉलोनियों के वैध करवाने की फाइल कराई मुख्यालय में सबमिट

गोहाना :- शहर की अवैध कॉलोनियों पर जल्द ही वैध होने की मुहर लगेगी। इस प्रक्रिया के पहले चरण में पांच अवैध कॉलोनी वैध होंगी, जिनकी फाइल शुक्रवार को नप प्रशासन ने मुख्यालय में सबमिट करा दीं। इसके अलावा अधिकारियों ने अन्य अवैध कॉलोनियों को भी वैध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद मुख्यालय व सरकार की अंतिम मुहर लगने पर अधिकारी इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया अपनाएंगे, जिससे यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

शहर में 31 नियमित कॉलोनियों के अलावा 17 कॉलोनी ऐसी हैं, जो अवैध रूप से विकसित हुई हैं। इनमें मीनाक्षी कॉलोनी पार्ट-1 व 2, भनभौरी माता, गोवर्धन, ज्योतिबा फुले, एकता व देवीपुरा एक्सटेंशन, गुढ़ा कॉलोनी पार्ट-1 व 2, आदर्श नगर पार्ट-2, आर्य नगर एक्सटेंशन, विष्णु नगर एक्सटेंशन, रामनगर-2, ग्रेन मार्केट, श्रीराम शरणम कॉलोनी, बलराज व चोपड़ा कॉलोनी एक्सटेंशन शामिल हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इन कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है। सरकार के आदेश पर अधिकारियों को इनको वैध करने के लिए सर्वे कराया, जिनमें चार अवैध कॉलोनी वैध होने के नियमों पर खरा नहीं उतरी। इसके अलावा अन्य 13 कॉलोनियों को वैध करने की आगामी प्रक्रिया शुरू की है। इन कॉलोनियों के वैध करने पर नप प्रशासन भी रेजुलेशन पास कर चुका है। इसी के तहत अधिकारियों ने पहले चरण में पांच कॉलोनियों को वैध करने की फाइल मुख्यालय में जमा कराई है।

दो एकड़ से कम में विकसित है कॉलोनी नप प्रशासन ने शहर की जिन चार अवैध कॉलोनियों के वैध होने पर रोक लगाई है, उनमें गुढ़ा कॉलोनी पार्ट-1 व 2, राम नगर-2 और आदर्श नगर-2 कॉलोनी शामिल हैं। ये चारों कॉलोनियां दो एकड़ से कम जगह में विकसित की गई हैं। इस पर अधिकारियों ने इनके वैध करने पर रोक तो लगा दी है, लेकिन उन्होंने इनकी फाइल भी मुख्यालय में सबमिट करने का भी निर्णय लिया है, ताकि सरकार व मुख्यालय के अनुसार प्रक्रिया अपनाई जा सके।

शहर की पांच अवैध कॉलोनियों के वैध होने की फाइल मुख्यालय में सबमिट करा दी है। अन्य कॉलोनियों की भी फाइल जल्द भेजी जाएगी। इसमें वैध न होने के नियम पूरा न करने वाली चार कॉलोनी भी शामिल हैं। – विजय सिक्का , बीआई, नगर परिषद, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button