Breaking NewsCrimePanipat

पानीपत शहर के एक दुकानदार पर पड़ोसी दुकानदार के बेटे ने किया कटर से हमला ; डरता हुआ थाने जाकर सरेंडर कर दिया, अपना नाम वारदात रख दे रहा था धमकियाँ

हरियाणा के पानीपत शहर के तहसील कैंप में एक दुकानदार पर पड़ोसी दुकानदार के बेटे ने कटर से हमला कर दिया। इसके बाद युवक डरता हुआ थाने पहुंच गया और वारदात के बारे में बताते हुए सरेंडर कर दिया। घायल ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने अपना नाम वारदात रख लिया था। इसी के चलते वह अक्सर बड़ी वारदात करने की धमकी देता था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

10 दिन से दे रहा था धमकियां
तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में शिवम ने बताया कि वह पटेल नगर, तहसील कैंप का रहने वाला है। वह पेशे से दुकानदार है और उसकी दुकान अशोक नगर में है। गुरुवार शाम को वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में था। उसकी दुकान के सामने रवि खन्ना नाम के व्यक्ति की बिजली की दुकान है। जिसका बेटा दिव्यांशु खन्ना है।

दिव्यांशु पिछले करीब 10 दिनों से उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। गुरुवार रात को जैसे ही शिवम स्कूटी पर सवार हुआ तो पहले से धात लगाए बैठे दिव्यांशु ने उस पर हमला बोल दिया। उसके हाथ में कटर था। जिसने बाजू पर 2 जगह वार किए। इसी बीच जेब से करीब 22 हजार की नकदी भी गायब हो गई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button