रक्षाबंधन के पर्व पर प्राइवेट बस संचालकों ने करी मनमानी ; प्राइवेट बस संचालकों ने किए करीब 25 टाइम मिस
गोहाना :- रक्षाबंधन के पर्व पर बुधवार को भी प्राइवेट बस संचालकों ने मनमानी की। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार प्राइवेट बस संचालकों ने करीब 25 टाइम मिस किए। इसके अतिरिक्त किलोमीटर स्कीम की भी 8 बसें नहीं चली। इससे रूटों पर बसों की कमी हो गई। बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
अधिकारियों ने रूट पर चक्कर नहीं लगाने वाले प्राइवेट बस के नंबर कार्यवाही के लिए आरटीओ को भेजे हैं। भीड़ के करण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिला और 15 वर्ष से छोटी आयु के बच्चों को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी थी। यह सुविधा सरकारी और प्राइवेट दोनों ही बसों में लागू थी।
सरकार ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले मंगलवार को दोपहर 12 बजे से ही बसों में यात्रा फ्री कर दी थी। रोडवेज विभाग द्वारा महिलाओं और छोटे बच्चों को यह सुविधा बखूबी दी गई। प्राइवेट बस संचालकों ने यात्रा फ्री होने के बाद से अपनी मनमानी करना शुरू कर दिया।


