AdministrationGohana

नगर परिषद 7 लाख रूपये से महमूदपुर रोड पर गली का नवनिर्माण करवाएगा।

गोहाना :- नगर परिषद महमूदपुर रोड पर गली का नवनिर्माण करवाएगा। नवनिर्माण कार्य पर करीब सात लाख रुपए खर्च होंगे। मंगलवार को चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने गली के नवनिर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने एजेंसी को निर्धारित समय अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कच्ची गली के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों की मांग पर गली का नवनिर्माण करवाया जा रहा है। पानी निकासी के लिए गली के दोनों तरफ दस इंच की पाइप लाइन दबाई जाएगी। गली का निर्माण कार्य 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर जेई अरविंद कुमार, यश शर्मा, बलजीत डांगी, सुरेंद्र, सुमन, कविता, रोशनी आदि उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button