AdministrationGohana
प्रॉपर्टी टैक्स में छूट के प्रति पार्षद लोगों को जागरूक करें।
गोहाना :- नगर परिषद कार्यालय में ईओ कुलदीप मलिक ने पार्षदों के साथ मीटिंग की। जिसमें उन्होंने पार्षदों से प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर लोगों को सेल्फ डिक्लेरेशन करवाने में सहयोग करने की अपील की, ताकि लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही छूट का लाभ मिल सके। टैक्स जमा करवाने पर 10 प्रतिशत छूट दी जा रही है। प्रॉपर्टी धारक द्वारा उसका प्रॉपर्टी टैक्स सही बना होने का सेल्फ डिक्लेरेशन देने पर उसे 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाती है। ऐसा कर वह कुल 15 प्रतिशत छुट का फायदा उठा सकता है। इसलिए पार्षद लोगों को छूट के प्रति जागरूक करें।


