गोहाना :- शहर को ग्रीन सिटी बनाने को कृतसंकल्प समाज कल्याण संगठन ने रविवार को सिविल, बरोदा व जींद रोड पर पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शहीद भगत सिंह चौक, चौ. छोटूराम चौक, बाबू जगजीवन राम चौक व शिव मुक्ति धाम में नीम, जामुन, नींबू व पालम के 38 पौधे रोपे। इसके साथ ही पहले से लगे पौधों की नुलाई व छंटाई भी की। उन्होंने स्थानीय लोगों व राहगीरों को भी पौधारोपण व उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आनंद जांगड़ा, देवेंद्र जांगड़ा, सुनील, राजेश कुमार, मुकेश, सुभाष दारोगा, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
Related Articles
मादक पदार्थ तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को मादक पदार्थ चरस (वाणिज्य मात्रा) सहित किया गिरफ्तार,
1 day ago
जिला रजिस्ट्रार ने श्री कृष्ण आदर्श गौशाला, गोहाना के 25 सदस्यों की सदस्यता को अवैध ठहराते हुए सदस्यता को किया रद्द
1 day ago

