AdministrationGohana

उपभोक्ताओं को शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं मिल रही ; अघोषित कटो से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी

गोहाना :- बरसात के बाद गर्मी बढ़ने से बिजली की लाइनों पर लोड भी बढ़ गया है। हालात यह है कि लोड बढ़ने से बिजली की लाइनों में बार-बार फाल्ट आ रहे हैं। बिजली लाइनों की मरम्मत को लेकर निगम कर्मी प्रतिदिन शहर में 1 से 2 घंटे के बिजली कट लगा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कट लगने का समय शहर की अपेक्षा ज्यादा है। निगम मुख्यालय लोड को संतुलित रखने के लिए कट लगाने का शेड्यूल तक जारी कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है।

अघोषित कट लगने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। शहर में निगम के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। निगम ने शहर और जगमग योजना में शामिल गांवों में उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का शेड्यूल बनाया हुआ है, जबकि अन्य गांवों में 16 से 18 घंटे तक बिजली सप्लाई का शेड्यूल है। बीते कुछ दिनों से गर्मी ज्यादा है। निगम अधिकारियों के अनुसार बिजली लाइनों पर पहले की अपेक्षा लोड बढ़ा हुआ है। लोड के कारण बिजली लाइनों में बार बार फाल्ट आ रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। उपभोक्ता प्रदीप, संदीप, राकेश, गौरव, सुमित का कहना है कि प्रतिदिन बिजली के कट लग रहे हैं। निगम कर्मचारी मरम्मत के नाम पर किसी भी समय बिजली सप्लाई बंद कर देते हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

3 दिनों में 24990 यूनिट बढ़ गई बिजली की खपत गर्मी के कारण बिजली की खपत प्रतिदिन बढ़ रही है। निगम अधिकारियों के रिकॉर्ड के अनुसार बीते से 3 दिनों में बिजली की खपत 24990 यूनिट तक बढ़ गई है। 20 अगस्त को बिजली की खपत 429760 यूनिट थी। 21 अगस्त को खपत बढ़कर 434740 हो गई। 22 अगस्त को खपत 459730 यूनिट थी। खपत बढ़ने के साथ-साथ बिजली कटों का आंकड़ा भी बढ़ा है। 20 अगस्त को ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम सवा घंटे का बिजली कट का शेड्यूल जारी हुआ था, जबकि 22 अगस्त को करीब 2 घंटे के बिजली कट लगे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि निगम कर्मी बिना शेड्यूल के भी कई घंटे तक कट लगा देते हैं

गर्मी के कारण बिजली लाइनों पर लोड बढ़ गया है। अधिक लोड से फाल्ट आता है। लोड संतुलित रखने के लिए मुख्यालय बिजली कट का शेड्यूल जारी कर रहा है। उपभोक्ताओं को मुख्यालय द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही सप्लाई दी जा रही है। धर्मवीर, एक्सईएन, बिजली निगम, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button