17 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर लगी नगर परिषद की मुहर
गोहाना :- शहर की नगर परिषद के कार्यालय में सोमवार की शाम को नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी की अध्यक्षता में सदन की विशेष बैठक हुई। बैठक में नगर पार्षदों ने शहर की 17. अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास करके हुए मुहर लगा दी। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने अवैध कालोनियों आवेदन मांगे थे। गोहाना से 17 कॉलोनियों से आवेदन किए गए थे। विभाग द्वारा आवेदनों को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पास भेजा गया था। इसके बाद निकाय द्वारा नगर परिषद को नक्शे भेजकर सर्वे करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी की अध्यक्षता में सदन की बैठक हुई। अधिकारियों द्वारा 17 अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव रखा गया। नगर पार्षदों ने प्रस्ताव पर सहमति दे दी और उसे मंजूर कर दिया गया। अधिकारियों द्वारा अब केस तैयार करके जिला नगर आयुक्त के माध्यम से निदेशालय को भेजा जाएगा। निदेशालय द्वारा अनियमित कालोनियों को नियमित करने पर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में मीनाक्षी कालोनी पार्ट-दो, बनभौरी माता कॉलोनी , गोवर्धन कॉलोनी, ज्योतिबा फुले कॉलोनी, एकता कॉलोनी और देवीपुरा कॉलोनी एक्सटेंशन, मीनाक्षी कॉलोनी पार्ट-एक व दो, गुढ़ा कॉलोनी एक और दो, आदर्श नगर, आर्य नगर एक्सटेंशन, विष्णु नगर एक्सटेंशन, आदर्श नगर- दो कॉलोनी, राम नगर – दो कॉलोनी, ग्रेन मार्केट कॉलोनी, श्रीराम शरणम कॉलोनी – एक और दो, बलराज एवं चोपड़ा कॉलोनी एक्सटेंशन के प्रस्ताव मंजूर किए गए। अंतिम निर्णय मुख्यालय स्तर पर लिया जाएगा।
इस मौके पर नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, पार्षद आजाद सिंह मलिक, रमेश परुथी, जतीश कपूर, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, जगदीश राय मदीना,
अंजू कालड़ा, सोनिया कौशिक, मंजू राजौरा, सरोज शर्मा, सुमन सैनी, भगवती राजपाल, सुजीतो दांगी और बबली देवी के साथ ई. ओ. कुलदीप मलिक, एक्स. ई. एन. नवीन सहरावत, एम.ई. बृजेश हुड्डा मौजूद आदि रहे।


