AdministrationGohana

ग्रामीण ने बिजली मीटर को घरों से बाहर निकालने का किया विरोध ; तीन गाँव नहीं हुए जगमग योजना में शामिल

गोहाना :- मुंडलाना, गुढ़ा और भैंसवाल कलां गांव निगम की म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में शामिल नहीं हो रहे हैं। क्योंकि यहां के ग्रामीण बिजली मीटर को घरों से बाहर नहीं निकालने दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना शुरू की हुई है। योजना के अंतर्गत सभी गांवों में बिजली के मीटर घरों से बाहर शिफ्ट किए जाने हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार 93 गांवों में से 90 गांव में मीटर बाहर निकालने का काम पूरा हो चुका है। अब केवल 3 गांवों में बिजली मीटर बाहर निकालने का काम बचा हुआ है। इन गांवों के लोग बिजली के मीटर घरों से बाहर निकलवाने को तैयार नहीं है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बिजली मीटर बाहर नहीं होने से ज्यादा लाइन लॉस निगम अधिकारियों ने जिन गांवों में मीटर बाहर निकाले हुए हैं, उन गांवों में लाइन लॉस कम होकर 30 प्रतिशत से भी कम रह गया है, जबकि बचे हुए गांव में लाइन लॉस 60 से ज्यादा है। लाइन लॉस ज्यादा होने के कारण निगम इन गांवों में बिजली सप्लाई भी नहीं बढ़ा रहा है।

ग्रामीणों से बातचीत कर निकाले जाएंगे मीटर बाहर मुंडलाना, गुढ़ा और भैंसवाल कलां गांव में ग्रामीण बिजली मीटर बाहर शिफ्ट करने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों से बातचीत कर मीटर बाहर निकालने का कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों को जगमग योजना के फायदे बताए जा रहे हैं। धर्मबीर, एक्सईएन, बिजली निगम, गोहाना।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button