कृषि विभाग की लैब में मिट्टी के 56449 सैंपलों की जांच में, ज्यादातर में पोटाश की मिली कमी
गोहाना :- कृषि विभाग की लैब में मिट्टी के 56449 सैंपलों की जांच हुई है। इसमें ज्यादातर में पोटाश की कमी मिली है। विभाग ने 168833 लाख सैंपलों की जांच करने का टारगेट रखा है। कृषि विभाग मुख्यालय ने अधिकारियों को खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता की जांच करने के आदेश दिए हुए हैं। इसके अंतर्गत गोहाना, मुंडलाना और कथूरा ब्लॉक से मिट्टी के सैंपलों की जांच की जानी है। विभाग की लाइफ में 75671 सैंपल जमा हो चुके हैं। अधिकारियों ने मिट्टी की जांच के बाद 50,000 मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी किसानों को उपलब्ध करने का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने किसानों को मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार पोटाश और दूसरे पोषक तत्वों की पूर्ति करने की सलाह दी है।
विभाग की लैब में मिट्टी के सैंपलों की जांच की जा रही है। किसान अपनी जमीन में पौषक तत्वों की जानकारी प्राप्त करने के लिए लैब में मिट्टी की जांच करवा सकते हैं। – देवराज दलाल, एसटीओ, कृषि विभाग, गोहाना।


